राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झालावाड़ के खेल विभाग द्वारा छात्र एवं छात्रा वर्ग की क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया 9 दिसंबर (मंगलवार) को राजा हरिश्चंद्र क्रिकेट ग्राउंड, झालावाड़ में आयोजित होगी। चयन दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। चयनित विद्यार्थी कोटा विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा आयोजित क्रिकेट अंतर-महाविद्यालयी प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इच्छुक विद्यार्थियों को समय पर उपस्थित होना होगा और अपने आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इन दस्तावेजों में फीस रसीद, 10वीं और 12वीं की अंकतालिका की प्रति, पिछली परीक्षा की अंकतालिका की प्रति, मेडिकल सर्टिफिकेट और 3 पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। महाविद्यालय के खेल अधिकारी मनीष सिंह चौहान ने बताया कि चयनित खिलाड़ी कॉलेज की प्रतिनिधि टीम के रूप में आगामी अंतर-महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।


