भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके की सुजान गंगा नहर में एक शव पड़ा मिला। पुलिस ने सिविल डिफेन्स की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने फोटो सर्कुलेट किया है। शिनाख्त के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। लगभग 30 साल के व्यक्ति का मिला शव ASI यदुवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि सुजान गंगा नहर में एक शव पड़ा हुआ है। सिविल डिफेन्स की सहायता से शव को बाहर निकलवा लिया गया है। मृतक की उम्र लगभग 30 साल है। मृतक के शव पर कपड़े नहीं हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए फोटो सर्कुलेट किये गए शव को सुजान गंगा नहर से बाहर निकलवाकर शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शिनाख्त के लिए शव की फोटो सर्कुलेट कर दी गई है। शव की शिनाख्त के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने पड़ा देखा शव स्थानीय लोगों ने शव को सुजान गंगा नहर में पड़ा देखा तो, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को निकालने के लिए सिविल डिफेन्स की टीम को मौके पर बुलाया गया।


