झालावाड़। रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में आठ माह से फरार चल रहे आरोपी दीपक पाटीदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में मिली है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थानाधिकारियों को अवैध बजरी खनन, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई। पिड़ावा डिप्टी मनोज सोनी के सुपरविजन और रायपुर सीआई रमेशचंद के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने 26 वर्षीय आरोपी दीपक पाटीदार पुत्र गिरीराज पाटीदार को गिरफ्तार किया। दीपक श्रीराम मंदिर साल्याखेड़ी, थाना सोयतकलां, जिला आगर, मध्य प्रदेश का निवासी है। आरोपी दीपक पाटीदार एनडीपीएस एक्ट के तहत पिड़ावा थाने में दर्ज एक मामले में पिछले आठ माह से फरार चल रहा था।


