सीएम ने ऑपरेटर बनकर सुनी आमजन की समस्याएं:कोटपूतली के नेमीचंद ने नाले की सफाई और नवलगढ़ के सुधीर ने पीडब्ल्यूडी की समस्या बताई

सीएम भजनलाल शर्मा आज अचानक सचिवालय स्थित राज संपर्क पोर्टल (181) के कंट्रोल रूम में पहुंचे। यहां उन्होने लाइब्रेरी बिल्डिंग में स्थापित संपर्क पोर्टल के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीएम ने ऑपरेटर बनकर आमजन की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को इसके निस्तारण के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने ऑपरेटर की सीट पर बैठकर कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण की प्रक्रिया को समझा। वहीं इस समय आने वाले फोन कॉल भी अटेंड किए। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के वार्ड नंबर-29 के नेमीचंद ने गंदे नाले की सफ़ाई को लेकर 181 नंबर पर कॉल किया। यह कॉल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अटेंड किया और उसकी समस्या सुनकर संबंधित विभाग को फॉरवर्ड किया। वहीं सीएम ने दूसरा कॉल झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ के सुधीर का अटेंड किया। सुधीर ने सीएम को वार्ड-3 के सांव की ढ़ाणी गांव में सड़क पर पीडब्ल्यूडी के पोल से होने वाली समस्या के बारे में बताया। उन्होने पोल को हटाने की बात हीं। सीएम ने इस समस्या को भी संबंधित विभाग को फॉरवर्ड किया। सीएम ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *