अजमेर में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत:ड्राइवर ही हॉस्पिटल लेकर गया; पीसांगन से हनुवंतपुरा आते हादसा

अजमेर में पिकअप की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। ड्राइवर ने तेज स्पीड और लापरवाही से चलाते हुए युवक को टक्कर मारी। घायल हालत में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। हादसा पीसांगन थाना क्षेत्र के हनुवंतपुरा का है। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि हादसे में घनश्याम रेगर (20) की मौत हुई है। उसके बड़े भाई हनुवंतपुरा निवासी संपत रेगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई घनश्याम पीसांगन से हनुवंतपुरा की ओर पैदल आ रहा था। इस दौरान अजमेर की ओर से पीसांगन की ओर जा रही पिकअप के ड्राइवर ने तेज स्पीड और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसके भाई टक्कर मार दी। हादसे में उसका छोटा भाई घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप के ड्राइवर ने ही उसे पीसांगन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर एएसआई सुरेंद्र कुमार व हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार को हॉस्पिटल भेजा। मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। (इनपुट-ओम प्रकाश चौधरी, पीसांगन)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *