9 की रात में हाइवे पर बाधित रहेगा ट्रैफिक:चित्तौड़गढ़-उदयपुर सिक्सलेन पर देबारी के पास आरओबी पर होगा भार परीक्षण

नेशनल हाइवे-48 के चित्तौड़गढ़-उदयपुर सेक्शन पर 9 दिसम्बर की रात को देबारी के पास करीब 800 मीटर के भाग में यातायात बाधित रहेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर पुल पर भार परीक्षण होने के चलते यह सब होगा। एनएचएआई के अनुसार 9 दिसम्बर की रात 10 बजे से 10 दिसम्बर की सुबह 5 बजे तक यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहेगा। इस दौरान वाहनों का आवागमन एक तरफ बंद रहेगा और वाहनों का इसी हाइवे पर दूसरी लेन पर संचालन होगा। नेशनल हाइवे-48 पर देबारी के पास एक पुल की मरम्मत के बाद भार परीक्षण किया जाएगा। यह परीक्षण पुल की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। देबारी के पास रेवले आरोबी की जांच को लेकर काम होगा। इस दौरान देबारी कट के पास से घाटा वाला माताजी मंदिर सेक्शन तक करीब 800 मीटर एक लेन में ही दोनों तरफ की गाड़ियां चलेगी। एनएचएआई ने उदयपुर पुलिस अधीक्षक, जिला कलक्टर और संबंधित पुलिस थानों से इस अवधि के दौरान प्रभावी यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। टीम ने वाहन चालकों और यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस समयावधि का ध्यान रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *