मंदसौर में आज 3 घंटे बिजली कटौती:गांधी चौराहा, नगर पालिका समेत कई इलाके प्रभावित होंगे

मंदसौर शहर में आज (मंगलवार) सुबह तीन घंटे बिजली गुल रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 8 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। कंपनी ने बताया कि यह मेंटेनेंस कार्य अति आवश्यक है। हालांकि, कार्य की आवश्यकतानुसार बिजली बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए कंपनी ने खेद व्यक्त किया है। बिजली कटौती से शुक्ला कॉलोनी, जिला चिकित्सालय के आसपास का क्षेत्र, गांधी चौराहा, नगर पालिका, पशुपतिनाथ डायग्नोस्टिक, बालागंज बीपीएल चौराहा, गोल चौराहा, दत्त मंदिर रोड, सब्जी मंडी, मनीष टेलीग्राम, पुलिस कंट्रोल रूम, पुलिस कॉलोनी, लक्कड़पीठा, आरके हॉस्पिटल, नयापुरा रोड और मेवातीपुरा सहित आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *