सवाई माधोपुर में तेज सर्दी के चलते अवकाश घोषित:जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर 11 जनवरी तक बढ़ाई छुट्टियां

सवाई माधोपुर में तेज सर्दी और शीतलहर के असर को‌ देखते हुए स्कूली बच्चों का अवकाश बढ़ाया गया है। यहां तेज सर्दी के असर के चलते छुट्टियों को 11 जनवरी तक बढ़ाया गया है। इसे लेकर जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने एक आदेश जारी किया है। आदेश में कलेक्टर ने बताया कि अत्यधिक शीतलहर को देखते हुए सवाई माधोपुर जिले में संचालित राजकीय और गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों का 7 जनवरी से 11 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। जिला कलेक्टर ने आगामी दिनों में तापमान गिरने से सर्दी का प्रकोप बढ़ने व शीत लहर की अधिक संभावना को देखते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा को जिले में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का 7 जनवरी से 11 जनवरी, 2025 तक अवकाश करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अध्यापक एवं स्टाफ नियमित उपस्थित रहेंगे। आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय/गैर राजकीय विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जावेगी। उल्लेखनीय है कि आगामी दिनों में सवाई माधोपुर में तेज सर्दी पड़ने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद कलेक्टर की ओर से सवाई माधोपुर के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *