अलवर में 14 दिसंबर से 21 दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू:5 खिलाड़ियों को गोद लेगी समिति,कुल 34 गेम कराए जाएंगे;8जिलों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

अलवर में युवा खेल विकास समिति द्वारा 21 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 14 दिसंबर से होगी। इस स्पोर्ट्स इवेंट में कुल 34 खेल करवाए जाएंगे, जिनमें अलवर से लगते हुए करीब 8 जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 खिलाड़ियों को समिति गोद लेगी। इन खिलाड़ियों के जिस भी खेल में करियर बनाने की इच्छा होगी, उसके प्रशिक्षण से लेकर अन्य सभी खर्च समिति द्वारा वहन किए जाएंगे। यह खेल 4 जनवरी को समाप्त होगा। समापन समारोह में कई खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया जाएगा।नेशनल कोच को मत्स्य गुरु द्रोणाचार्य अवॉर्ड,एक पुरुष और एक महिला खिलाड़ी को खेल रत्न अवॉर्ड,नेशनल स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 51 खिलाड़ियों को मत्स्य खेल अवॉर्ड दिया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के सचिव रजनीश जैमन ने बताया कि यह हमारा 13वां युवा खेल आयोजन है। इसमें स्केटिंग, जूडो, कबड्डी, शतरंज, कुश्ती, बैडमिंटन, रस्साकशी समेत 34 खेल शामिल रहेंगे। प्रतियोगिताएं शहर के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर भी करवाई जाएंगी। समिति का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक मंच देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में सहयोग करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *