धार्मिक स्थल पर लगाए पोस्टर का विवाद थमा:दोनों पक्षों के पोस्टर हटे, कलेक्ट्री पर चल रहा धरना समाप्त

बांसवाड़ा में धार्मिक पोस्टर लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच उपजा विवाद आखिरकार शांतिपूर्ण तरीके से थम गया। दोनों पक्षों के पोस्टर हटने पर कलेक्ट्री पर चल रहा धरना भी समाप्त हो गया। प्रशासन ने कहा कि शांति बनाए रखने में दोनों समुदायों ने सहयोग किया। ये था पूरा मामला पाला रोड पर समुदाय विशेष की ओर से एक धार्मिक स्थल के बाहर पोस्टर लगाया गया था। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी धार्मिक पोस्टर लगा दिया। विवाद बढ़ा और स्थिति संवेदनशील होने लगी। इस पर प्रशासन ने देर रात एक पोस्टर को हटवा दिया। एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान लोगों ने कलेक्ट्री पर धरना भी शुरू कर दिया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इसके बाद विशेष समुदाय द्वारा लगाया गया पोस्टर भी हटवा दिया गया।जैसे ही पोस्टर हटाए जाने की जानकारी मिली, कलेक्ट्री पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *