कोटपूतली में कांग्रेस की रैली पर तैयारी बैठक:ब्लॉक और विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय, कांग्रेस ने जिले से 10 हजार लोग ले जाने का लक्ष्य रखा

कोटपूतली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली होने वाली है। इसकी तैयारियों को लेकर कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी की पहली बैठक हुई। यह बैठक स्थानीय डाक बंगला परिसर में जिला संयोजक जगदीश मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जगदीश मीणा ने बताया कि इस रैली में राजस्थान से 1 लाख लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें नवगठित जिला कोटपूतली-बहरोड़ से 10 हजार लोगों के शामिल होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सह-संयोजक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनिवास यादव ने जिले की सभी विधानसभाओं में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और अग्रिम संगठनों से रैली के प्रचार-प्रसार में जुटने के लिए कहा। संगठन महामंत्री वी.के. नवल ने जानकारी दी कि बैठक में जिले की सभी विधानसभाओं के लिए ब्लॉक-वार विशेष निगरानी समितियों का गठन किया गया है। ये समितियां पहले से कार्यरत प्रभारियों के कार्यों की देखरेख करेंगी। बहरोड़ में इनको दी जिम्मेदारी बहरोड़ विधानसभा के लिए सूर्यकांत शर्मा, अशोक मुद्गल, अजय यादव, पूर्णसिंह तंवर और महेंद्र ढ़ाकला को समिति सदस्य बनाया गया है। बानसूर विधानसभा के लिए हनुमान सैनी, सरदार सिंह यादव, रामसिंह सिनेटर, रामप्रताप रावत और छीतर रावत को जिम्मेदारी दी गई है। कोटपूतली विधानसभा के लिए रोशन धनकड़, हंसराज योगी, मूलचंद मास्टर, जसविंदर यादव और भागीरथ जांगिड़ को सदस्य नियुक्त किया गया है। विराटनगर विधानसभा में महेश बाबरिया, छोटेलाल, इंद्राज दौराता, देशराज गिराटी और पवन छावड़ी को शामिल किया गया है, जबकि नीमराणा विधानसभा में जगदीश मीणा और रामनिवास यादव को विशेष निगरानी समिति का सदस्य बनाया गया है। इसके अतिरिक्त,ब्लॉक-वार प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें कोटपूतली में शीशराम दायमा, कर्मपाल चौहान, नारेहड़ा में शीशराम यादव, रवि शंकर सैनी, विराटनगर में आशुतोष शर्मा, ओपी बायला, पावटा में अनीष यादव, गोकुल आर्य; बहरोड़ में राकेश चौधरी, राजेश यादव; मांजरी कला में धर्मवीर मेघवाल, रामस्वरूप मुक्कड़।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *