डॉ. सेलट को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया

बिलासपुर| शासन उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर डॉ. राजलक्ष्मी सेलट, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर को उनके अतिरिक्त प्रभार पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में डॉ. राजलक्ष्मी सेलेट को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अटारी, जिला रायपुर के स्नातक प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था, जिसे अब राज्य शासन ने वापस ले लिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त प्रभार समाप्त होने के बाद वह अपने मूल पदस्थापना स्थल पर कार्यरत रहेंगी। गौरतलब है कि दैनिक भास्कर ने 62 वर्ष से अधिक आयु होने के बाद भी प्रशासनिक कार्य पर कार्यरत रहने की खबर 28 नवंबर को खबर प्रकाशित की थी। हालांकि अभी भी कई ऐसे प्राचार्य हैं जो 62 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी शि​क्षकीय कार्य की जगह प्रशासनिक कार्य में लगे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *