बिलासपुर | न्यायधानी स्टेट कराते चैंपियनशिप डीपी विप्र कॉलेज में 27 व 28 दिसंबर को होगी। इसकी तैयारियों पर जोरों पर है। छत्तीसगढ़ कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील चंद्रा और महासचिव अविनाश सेठी ने बताया कि इसी कड़ी में कराते एसोसिएशन के द्वारा एक दिवसीय रेफरी सेमिनार एवं कोच ट्रेनिंग कार्यक्रम किया गया। इसमें प्रतिभागियों को कराते के नियम, तकनीक और प्रतियोगिता संचालन की बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी गई। महासचिव प्रतीक सोनी ने बताया कि चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर डीपी. विप्र कॉलेज में महत्वपूर्ण बैठक भी हुई। इसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक तापस बोस, अशोक वर्मा, संजुक्ता दास और अनिल बर्नवाल मौजूद रहे। इसके अलावा कई जिलों से आए कोच रामू भैना, संजय बंजारे, राज किरण राव, प्रेरणा मुनि, काजी हसनूर, यशु गवेल, भुवन भैना, अंकिता यादव, तनिष्क यादव, देवेंद्र यादव, आदित्य प्रताप सेन, आस्था पांडे, ऊषा सिंह, रैना मौर्य सहित अन्य सक्रिय रूप से भाग लिया।


