भास्कर संवाददाता| विदिशा नगरपालिका कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई शिविर लगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विधायक मुकेश टंडन ने लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में विदिशा एसडीएम क्षितिज शर्मा और नगरपालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर मौजूद रहे। लोगों ने बिजली, स्ट्रीट लाइट, नल कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पानी की सप्लाई और सफाई व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें रखीं। कुल 50 से ज्यादा आवेदन आए। इनमें से 28 मामलों का समाधान मौके पर ही करवा दिया गया। बाकी मामलों के लिए संबंधित विभागों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीएमओ दुर्गेश ठाकुर ने बताया, अधिकतर मामलों का प्रारंभिक स्तर पर समाधान कर दिया गया है। कुछ तकनीकी मामलों को विभागीय प्रक्रिया में डाला गया है। उन्होंने कहा, जनसुनवाई से लोग सीधे अपनी बात रख पाते हैं। इससे समाधान जल्दी होता है।


