हेलो! आपकी 2003 की जानकारी अधूरी है, मैडम बोली- छत्तीसगढ़ से डेटा नहीं मिला

भास्कर संवाददाता| विदिशा मंगलवार दोपहर अरिहंत विहार की सड़क पर टेबल लगाए एक व्यक्ति दस्तावेजों के साथ बैठा मिला। उसने खुद को मतदान केंद्र क्रमांक 181 का बीएलओ सतनाम सिंह चौहान बताया। बातचीत के दौरान वह बार-बार फोन कर रहा था। जिन मतदाताओं ने एसआईआर फार्म में अधूरी जानकारी दी थी, उनसे संपर्क कर रहा था। एक महिला को फोन पर बताया कि आपने 2003 की जानकारी नहीं भरी। महिला ने जवाब दिया कि उस समय छत्तीसगढ़ में मतदान किया था। वहां से जानकारी नहीं मिल पा रही है, इसलिए आवेदन अधूरा है। चौहान ने बताया कि गिरधर गार्डन स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 181 में कुल 1016 मतदाता हैं। इनमें से 80 मतदाताओं की जानकारी अधूरी है। इन नामों की सूची अब मतदान केंद्र पर चस्पा की जाएगी। यही स्थिति जिले के अधिकतर मतदान केंद्रों पर है। बीएलओ एक-एक मतदाता से संपर्क कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *