रायसेन। विकास कार्यों के लिए विभिन्न शासकीय विभागों को भूमि आवंटन करने जिला नजूल निर्वतन समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अनुविभागवार भूमि आवंटन प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। समिति ने बेगमगंज में खसरा नंबर 233 से 2500 वर्गमीटर भूमि लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट (एसटीपी निर्माण) हेतु स्वीकृत की। वहीं उदयपुरा में खसरा नंबर 14 से 2000 वर्गमीटर भूमि लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के लिए और खसरा नंबर 326 से 0.111 हेक्टेयर भूमि मीट मार्केट निर्माण हेतु नगरीय प्रशासन विभाग को हस्तांतरण के प्रस्तावों को मंजूरी दी।


