सांगा धूणी धाम पर भजन-कीर्तन किए

बांसवाड़ा| लीमथान पंचायत के सांगा धूणी धाम वासुदेव मंिदर में सनातन धर्म सभा, भागवत कथा और भजन-कीर्तन किए गए। धूणी धाम के गुरु महाराज शांतिलाल पारगी ने लोगों को भक्ति के मार्ग पर चलने की सीख दी। उन्होंने भजन-कीर्तन किए। शांतिलाल महाराज ने जांबुखंड मा जुमला महाराज, एवी एवी भगती आवी महाराज, एवो गुरुवो जागो महाराज, अनपढ़ सोपड़ो वासाऐ भगत आवो महाराज… भजन गाया। श्रद्धालुओं ने धूणी पर स्थापित वासुदेव, मामा बालेश्वर दयाल, हनुमान जी, वाल्मीकि, कमला बाई, अंबे माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गोसेवक भुवन पंडया ने संगीतमय भागवत कथा की। इस अवसर पर दिनेश महाराज, परबू महाराज, शंकर महाराज बारी डायलाब, मौनी बाबा माही माता मंदिर, मानिया महाराज, दूदजी महाराज, अशोक महाराज बारी, लालसिंग महाराज सागरिया, गांगड़तलाई, राजगिरी महाराज टिमुड़ा, सतर महाराज खूंटा, गोपाल महाराज सामरिया, गजिया महाराज, लीमजी महाराज रमण महाराज, विनोद भगत बोरखेड़ी, गौतम महाराज उटियापाण, आशीष महाराज कहुड़िया, मोती महाराज सुरवानिया, नंदू महाराज सामरिया, अर्जुन महाराज झेरपाड़ा, लालसिंह, वासुदेव महाराज, राजगिरी महाराज टिमुरवा, नरसिंह गिरी महाराज राम धाम आश्रम कुशलगढ़, थावर गिरी आबा झेरी घोटिया आंबा, पुनी देवी आदि मौजूद थे। यह जानकारी प्रवक्ता दिनेश पारंगी व मणिलाल खराड़ी ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *