सीहोर | शहर के करबला पुल पर इस समय भी पानी ऊपर से बह रहा है। इस कारण सड़क पर फिसलन हो रही है। यहां वाहन चालकों को गिरने का खतरा रहता है। यह पुल सालों पुराना है। इसकी ऊंचाई कम है, जिससे सीवन नदी का पानी ऊपर से बहता है। बरसात में हालत यह हो जाती है कि यह मार्ग काफी समय तक बंद रहता है। बारिश के दिनों में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। पुल के दोनों ओर रेलिंग नहीं होने से समस्या है। यहां से नीचे गिरने का खतरा रहता है। आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। कई लोग बारिश के समय पुल के ऊपर से निकलते समय बह चुके हैं। कई गाड़ियां भी पुल से नीचे गिर चुकी हैं। यह सड़क गणेश मंदिर भी जाती है। मंत्री पेट्रोल पंप इंदौर नाका से लोग गणेश मंदिर इसी मार्ग से जाते हैं। इसलिए इस पुल की जगह नया और अधिक ऊंचाई का पुल बनाया जाना चाहिए, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। लंबे समय से इसे बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।-दिनेश भार्गव


