रांची| इकरा इंडियन का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से मिल कर ज्ञापन सौंपा। आग्रह किया कि मेन रोड स्थित इकरा मस्जिद के बगल वाली सड़क सेंट्रल स्ट्रीट काफी बदहाल अवस्था में है। इस कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में जगह-जगह बने गड्ढे की वजह से वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने मंत्री से सड़क की बदहाली दूर करने का आग्रह किया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क की समस्या दूर की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष फहीम अहमद, अयूब राजा खान, तौसीफ खान, इकराम कलाम शामिल थे।


