अनुपस्थित, स्थानांतरित व मृतक मतदाताओं की सूची करें चस्पा

बड़वानी| जिले में एसआईआर (मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण) के तहत चल रहे मतदाता सूची सत्यापन कार्य की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जयति सिंह ने मंगलवार को समीक्षा की। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित बैठक में सभी बीएलओ को मतदाता सूची का सो फीसदी, त्रुटिरहित सत्यापन करने के संबंध में निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोहन कनास सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर जयति सिंह ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 7, नगर परिषद पलसूद कार्यालय और शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंदिल में अनुपस्थित, अन्य और अनमैपेड मतदाताओं के सत्यापन कार्य को देखकर गंभीरता और सटीकता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *