न्यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया (NSI) का 75वां राष्ट्रीय सम्मेलन NSICON-2025 इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 10 से 14 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष की थीम “ब्रेन और स्पाइन केयर में चुनौतियों पर विजय” रखी गई है। यह सम्मेलन न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी क्षेत्र में नवीनतम तकनीक, शोध और वैज्ञानिक आदान–प्रदान को बढ़ावा देगा।इंदौर में यह NSI का तीसरा सम्मेलन है। इससे पहले 1999 और 2004 में भी आयोजन सफल रहा था, जिसके बेहतर अनुभवों के आधार पर संस्था ने 75वीं वर्षगांठ के लिए इंदौर को चुना। उद्घाटन 11 दिसंबर को दोपहर 12 बजे राज्यपाल मंगु भाई पटेल करेंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विशेष अतिथि होंगे। 700 से अधिक वैज्ञानिक प्रस्तुतियां ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. वसंत डाकवाले और सेक्रेटरी डॉ. जे.एस. कठपाल ने बताया कि सम्मेलन में 700 से अधिक वैज्ञानिक प्रस्तुतियां, शोधपत्र, केस स्टडी, वीडियो सेशन और वाद-विवाद होंगे। जो इस सम्मेलन की वैज्ञानिक गुणवत्ता का रिकॉर्ड स्तर दर्शाते हैं।साथ ही, 10 दिसंबर को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में SINNCON-2025 नाम से न्यूरो-नर्सिंग पर विशेष सम्मेलन भी होगा, जिसमें नर्सिंग स्टाफ को सर्जरी और उपचार प्रक्रियाओं में आवश्यक ट्रेनिंग दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की भागीदारी सम्मेलन में अमेरिका, यूरोप और ब्राज़ील से अग्रणी न्यूरोसर्जन एवं विशेषज्ञ भाग लेंगे। प्रमुख नामों में डॉ. डेनियल जे. होह (CNS-USA), डॉ. टॉर्स्टिन मेलिंग (EANS–डेनमार्क), डॉ. पाउलो हेनरिके, डॉ. लुईस बोर्बा, डॉ. रॉब्सन अमोरियम, डॉ. आंद्रे जिओकोमेली, डॉ. गार्नी बार्खुडारियन और डॉ. अशोक वर्मा शामिल हैं। विशेष आकर्षण के रूप में जैकब चांडी ऑरेशन (डॉ. केनान अरनौतविक) और डॉ. राम गिंडे ऑरेशन (डॉ. लुईस बोर्बा) प्रस्तुत किए जाएंगे। भारतीय विशेषज्ञों की बड़ी उपस्थिति सम्मेलन में देश के शीर्ष विशेषज्ञ डॉ. मानस पाणिग्रही (अध्यक्ष NSI), डॉ. के. श्रीधर, डॉ. अतुल गोयल, डॉ. बी.के. मिश्रा सहित डॉ. लक्ष्मी नरसिम्हन, डॉ. निर्बल सूर्या, डॉ. मेहंदिरत्ता, डॉ. मोहित भट्ट, डॉ. एस. एम. कात्रक और डॉ. यू.के. मिश्रा भी व्याख्यान देंगे। वर्कशॉप, CME और जनजागरूकता सम्मेलन की शुरुआत 7 विशेष हैंड्स-ऑन वर्कशॉप्स से होगी। इनमें माइक्रोसर्जरी, एंडोस्कोपी, एंडोवास्कुलर तकनीक, बोटॉक्स इंटरवेंशन और संज्ञानात्मक पुनर्वास जैसे विषय शामिल हैं।


