बैतूल| मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर ने अनुग्रह सहायता नहीं देने पर पंचायत सचिव की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। आलमगढ़ पंचायत निवासी भागीरथी इवने ने अनुग्रह सहायता राशि नहीं मिलने के संबंध में आवेदन दिया था। जिस पर सुनवाई कर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जनपद सीईओ चिचोली को आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुग्रह सहायता देने में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिव की वेतन वृद्धि रोकी जाए। जनसुनवाई में 154 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


