जैसलमेर में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में गर्मी जैसा एहसास हो रहा है, वहीं रात की सर्दी भी कम पड़ने लगी है। मंगलवार को दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जो सामान्य से करीब 3.5 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 9.7 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। इसके बाद 12 दिसंबर के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से दिन का तापमान गिरेगा और रातें फिर से ठंडी होंगी इसके साथ ही सर्द हवाएं चलने लगेंगी। दिन का तापमान 30°C, रात का 4°C बढ़ा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन की गर्माहट बढ़ी है। पिछले दो–तीन दिनों में अधिकतम पारा लगातार ऊपर जा रहा है। शनिवार को 30.5°C दर्ज हुआ, जबकि शुक्रवार को 29.8°C था। रात का तापमान भी 6–7 डिग्री से उठकर 9.7°C तक पहुंच गया है। इससे रात की ठिठुरन में कमी महसूस की गई। बढ़ते तापमान का असर शहर में सुबह-शाम की दिनचर्या में भी नजर आ रहा है। सुबह की ठंड कम हुई है, वहीं दोपहर में गर्माहट बढ़ने से लोग हल्के गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं 2–3 डिग्री की लगातार बढ़ोतरी मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में औसतन 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जैसलमेर में दिसंबर माह की शुरुआत के बाद आमतौर पर ठंड तेजी पकड़ती है, लेकिन इस बार पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। 12 दिसंबर के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से दिन का तापमान गिरेगा और रातें फिर से ठंडी होंगी इसके साथ ही सर्द हवाएं चलने लगेंगी।


