खैरथल कॉलेज में मतदान जागरूकता पर भाषण प्रतियोगिता:विश्व मानवाधिकार दिवस पर छात्रों ने दिए विचार

खैरथल के गवर्नमेंट कॉलेज में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मतदान साक्षरता क्लब द्वारा एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य सरस्वती मीणा ने बताया कि ये प्रतियोगिता निर्वाचन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में आयोजित की गई। इसमें कॉलेज के छात्रों ने ‘सशक्त लोकतंत्र में निष्पक्ष निर्वाचन का महत्त्व’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रों ने सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बिना किसी प्रलोभन या दबाव के मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का संकल्प भी लिया। प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा ने प्रथम स्थान, द्वितीय वर्ष की मनीषा ने द्वितीय स्थान और तृतीय वर्ष की रजनदीप कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को कॉलेज की ओर से स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दीपक कुमार और साक्षी जैन भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *