श्याम कॉलोनी ने 2 विकेट, टूटियांवास टीम ने 3 विकेट से जीता मैच

भास्कर संवाददाता | दौसा गेम चेंजर क्रिकेट क्लब की ओर से खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को दो मुकाबले हुए। इसमें पहले में श्याम कॉलोनी ने 2 विकेट और दूसरे में टूटियांवास की टीम ने 3 विकेट से मैच जीता। अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि पहला मुकाबला भंडाना क्लब और श्याम कॉलोनी के बीच हुआ। इसमें टॉस जीतकर श्याम कॉलोनी ने पहले फिल्डिंग चुनी। भंडाना क्लब की शुरुआत बेहद खराब रही और 12 रन पर ही 3 विकेट गवा दिए। फिर मध्यमक्रम में अशोक व नितेश ने 38 रन की साझेकदारी की और विकेटों की पतझड़ को रोका। निर्धारित 10 आवेर में भंडाना क्लब की टीम 9 विकेट पर 95 रन ही बना सकी। श्याम कॉलोनी के भारत लाल ने 3 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जीत के लिए 96 रन का लक्ष्य लेकर उतरी श्याम कॉलोनी की शुरुआत धमाकेदार रही, जिसके 3 आवेर में ही 44 रन बना लिए थे। इसमें रवि मीणा ने 7 गेंद में 27 रन और दिलखुश ने 17 गेंदों पर 18 रन जोड़े। मिडल ओवर में भंडाना क्लब के अशोक ने शानदार गेंदबाजी की और 24 रन पर 5 विकेट झटक लिए। मुकाबला लास्ट ओवर तक चला और अंतिम ओवर में 6 रन की जरुरत थी। पहली गेंद पर एक रन लिया, उसके बाद गेंदबाज पृथ्वी ने 5 गेंद व्हाइट डाल दी, जिससे श्याम कॉलोनी ने 2 विकेट से मैच जीत लिया। दिन के दूसरे मुकाबले में आशु क्लब व टूटियांबास क्लब की टीम खेलने उतरीं। इसमें टॉस टूटियांवास क्लब ने जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। आशु क्लब की ओर से ओपनिंग जोड़ी में अजय चंद्रा व रामबाबू मैदान में उतरे और 2 ओवर में ही 3 विकेट गिर गए। स्कोर बोर्ड पर तब 18 रन थे। फिर कप्तान गौरव पांचाल ने मोर्चा संभाला और आतिशी बल्लेबाजों करते हुए 18 गेंदों पर 44 रन बनाए। गौरव पांचाल को दूसरे बल्लेबाजों का समर्थन नहीं मिला और 9.4 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। जीत के लिए टूटियांवास की शुरुआात खराब रही। पहली दो गेंद पर ही 2 विकेट गिर गए। इसके बाद दिनेश मीणा ने ताबड़तोड़ बैटिंग की और 24 गेंद का सामना कर 53 रन बनाए। दिनेश की धमाकेदार बल्लेबाजी से टूटियांवास ने 7.4 ओवर में ही 3 विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच के हीरो टूटियांवास के कप्तान दिनेश मीणा रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *