तीसरे दिन भी घना कोहरा छाया, दो डिग्री गिरकर 9 डिग्री पहुंचा रात का पारा, सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

दौसा| जिले में अधिकांश जगह सोमवार सुबह तीसरे दिन भी घना कोहरा छाया। इससे हाइवे पर वाहनों की गति धीमी रही। वाहन हैडलाइट जलाकर निकले। दोपहर में धूप निकली। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सुबह विजिबिलिटी कम रही। इससे जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे सहित अन्य मार्गों पर वाहन धीमी गति से निकले। सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई। रविवार को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। सुबह ओस की बूंदों से सर्दी का असर बढ़ गया। दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन हुए। धूप निकलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरने की संभावना: सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहने से तेज सर्दी का असर बरकरार रहेगा। मंगलवार को 3 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि 8 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, 9 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री व 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। इससे सर्दी का असर और बढ़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *