खंडवा | नगर निगम में सोमवार को सफाई कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर समीक्षा की गई। इंदौर, उज्जैन, देवास और भोपाल की तर्ज पर खंडवा में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को आवासीय क्वार्टर लागत मूल्य पर रजिस्ट्री कराकर मालिकाना हक, विनियमित सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए। हर वर्ष 10 प्रतिशत कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। आश्रित परिवार के सदस्यों को रोजगार प्रदान किया जाए। कोविड-19 के दौरान अल्पकालीन रूप से रखे गए 40 सफाई कर्मचारियों को पुनः कार्य पर रखा जाए। पूर्व में दी गई 21 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की जाए। शहर के वाल्मीकि समाज के लोगों को सुलभ शौचालय निर्माण का ठेका दिया जाए। सुलभ शौचालयों के सफाई कर्मचारियों को कलेक्टर रेट और प्रॉविडेंट फंड का लाभ दिया जाए। बैठक में उपायुक्त सचिन सिटोले के साथ उपयुक्त जाकिर जाफरी, कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय, प्रभारी राजस्व अधिकारी हरिशंकर दुबे, प्रभारी बाजार अधिकारी प्रकाश राजपूत, सहायक जनसंपर्क अधिकारी गौरव खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


