किशनगढ़बास पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे टॉप-10 वांछित आरोपी छोटेलाल को गिरफ्तार किया है। छोटेलाल धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। पीड़िता ने 1 जनवरी 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि आरोपी छोटेलाल और उसके साथियों ने उसके विकलांग बेटे को सरकारी योजना के तहत स्कूटी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद वे करीब 2.5 बीघा जमीन का फर्जी एग्रीमेंट करवाकर ले गए। इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। हालांकि, मुख्य आरोपी छोटेलाल घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार प्रयासों के बाद 10 दिसंबर 2025 को आरोपी छोटेलाल को गिरफ्तार किया। छोटेलाल पुत्र चुन्ना गुर्जर (50) बधेरी कलां का निवासी है।


