बैठक में सर्व सम्मति से पनिका समाज के अध्यक्ष चुने गए श्रावण

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ पनिका जाति समाज के प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में पनिका जाति समाज संगठन का गठन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बंशधारी पनिका, अध्यक्ष कृष्णा दास पनिका व विशिष्ट अतिथि धरम प्रकाश पनिका आैर रमेश कुमार पंत रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य मुख्य अतिथि व महिला शक्तियों ने पनिका समाज के स्वतंत्रता सेनानी दयाल पनिका, बाबा साहेब अम्बेडकर व भारत माता की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया। मंचासीन अतिथियों ने पनिका जाति समाज की दशा, दिशा, विकास, उत्थान और सामाजिक आंतरिक समस्या आदि से उपस्थितजनों को अवगत कराया। सर्वसम्मति से शहरी क्षेत्र इकाई के मनोनीत प्रबंधकारी सदस्यों का चयन किया गया, जिनमें अध्यक्ष श्रावण मानिकपुरी, उपाध्यक्ष लक्ष्मण पनिका, सह उपाध्यक्ष सरला पनिका, सचिव रवि गोय, सहसचिव उषा पुरी, कोषाध्यक्ष गेंदलाल पनिका, संगठन प्रभारी श्रावण कुमार, फूलचंद पनिका, राजू प्रसाद, कुमार प्रवीण व रमा देवी को नियुक्त किया। इस दौरान नारायण प्रसाद, किशोर कुमार पनिका, समयलाल दरक्का, जगदीश प्रसाद सूटी, राम बहोर पनिका, हरी प्रसाद बक्छाल, बारे लाल, पुरान लाल, राजकुमार पुरी, घनश्याम दास महंत, प्रमोद कुमार, गुलाब पनिका, राजू प्रसाद पनिका, गया प्रसाद पनिका, गोरेलाल पनिका, फूलचंद पनिका, घनश्याम पनिका, सोनू टंडिया, राम नारायण, राजभान पनिका, राजकुमार दीवान, संतोष दास, कृष्णा कुमार बघेल, अशोक टंडिया, सोनू पनिका, बच्चालाल, संजय, विजय दीवान, राधा, सरस्वती, सोनिया, सुनीता, बुद्ध कुंवर, कुसुमकली, सीमा, ममता, सरला पनिका, रानी, रमा देवी, मीनू दीवान, राशि पनिका व शकुन आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *