खंडवा में पिछले चार दिन से मौसम में ज्यादा बदलाव देखने में नहीं आया है। हालांकि पारे में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार सुबह तेज हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई। वहीं रोज की तरह सुबह 8.30 तक धूप भी नहीं निकली। रातें गर्म हो रहीं हैं तो दिन में ठंडक बनी हुई हैं। वहीं हल्के कोहरे का असर है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, एक दिन पहले सोमवार को दिन का तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस और रात का 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को दिन का तापमान 30.1 डिग्री और रात का 12 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर सौरव गुप्ता का कहना है अभी ऐसे ही हालात बने रहेंगे। इस महीने में दिन के समय मौसम में लगातार ठंडक बनी रहेगी।


