लखनऊ में पहली बार कोहरे का ड्रोन VIDEO:घंटाघर, रूमी दरवाजा 5 मीटर से दिखना मुश्किल; जीरो विजिबिलिटी से कई बार ड्रोन का नेटवर्क हुआ स्लो

शीतलहर के बीच शहर की प्रमुख इमारतें घने कोहरे में छिपी रहीं। घंटाघर, रूमी दरवाजा, बड़ा इमामबाडा, हजरतगंज, गोमती नगर, 1090, मरीन ड्राइव, रिवरफ्रंट, इकाना स्टेडियम ड्रोन कैमरे में धुंधले दिखे। सोमवार के दिन हालात ऐसे थे कि जीरो विजिबिलिटी की वजह से कई बार ड्रोन कैमरे का नेटवर्क भी स्लो हो गया।शहर का सबसे बड़ा दरवाजा और एशिया का सबसे बड़ा कहे जाने वाले घंटाघर को 5 मीटर दूर से देखना भी दुर्लभ हो गया। शहर के खास इलाकों में कोहरे की चादर
घने कोहरे के बड़ा इमामबाड़ा में आने वाले पर्यटरकों की संख्या में काफी कमी दिखाई पड़ी। हार्ट ऑफ सिटी हजरगंज में गाड़ियों की संख्या और रफ्तार बता रही थी कि आज बहुत ज्यादा गलन है। शहर के 1090 चौराहा, गोमती नगर इलाके में भी ऐसे ही हालात दिखे। मरीन ड्राइव, रिवर फ्रंट पर्यटन और अंबेडकर पार्क पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होने के बावजूद काफी कम संख्या में लोग घूमते हुए दिखाई दिए। अगले 4-5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
इकाना स्टेडियम भी घने कोहरे और कम विजिबिलटी के कारण काफी पास से दिखाई नहीं दिया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार-पांच दिनों तक राजधानी में मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पूर्वी हवाओं के कारण गलन और कोहरा ज्यादा रहेगा। इन हालातों में दैनिक भास्कर टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर ड्रोन कैमरों से मौसम का जायजा लिया। देखें पूरा वीडियो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *