सूखे एवं गीले ट्रैक पर दौड़ी वन्दे भारत स्लीपर:कोटा मंडल में लबान के बीच 26 बार 160 किमी प्रति घंटे की गति से हुआ ट्रायल

कोटा मंडल में वन्दे भारत स्लीपर रैक का 31 दिसंबर से लगातार ट्रायल चल रहा है। भारतीय रेल में वन्दे भारत स्लीपर रैक का पहला हाई स्पीड ट्रायल रन करने वाला कोटा मंडल बना है। कोटा-लबान के बीच 26 बार 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल किया गया है। वन्दे भारत स्लीपर रैक का 6 जनवरी को नागदा-कोटा-सवाई माधोपुर रेल खण्ड पर सूखे एवं गीले ट्रैक की अवस्था में परीक्षण किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि वन्दे भारत स्लीपर रैक का भारतीय रेल में पहला हाई स्पीड ट्रायल कोटा मंडल में आरडीएसओ टीम द्वारा किया जा रहा है। वन्दे भारत स्लीपर रैक का ट्रायल पूरे जनवरी माह तक आरडीएसओ टीम के द्वारा किया जा रहा है। इस स्लीपर रैक के सफल ट्रायल होने से यात्रियों को देश के अलग अलग रेलमार्गों पर लम्बी दूरी के रेल यात्रियों को तेज, सुरक्षित और विश्वस्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। यह ट्रायल वन्दे भारत स्लीपर रैक के विभिन्न तकनीकी मानकों के विश्लेषण के लिए किया जा रहा है। जिसमे कपलर फोर्स, एयर सस्पेंशन, ब्रेकिंग सिस्टम, घुमाव ट्रैक पर गति का परीक्षण शामिल है। वन्दे भारत स्लीपर रैक का 06 जनवरी को नागदा-कोटा-सवाई माधोपुर रेल खण्ड पर सूखे एवं गीले ट्रैक की अवस्था में कुल 26 बार 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गति परीक्षण किया गया। जिसमे विशेष रूप से आपातकालीन ब्रेकिंग दूरी और कपलर फोर्स से संबंधित आँकड़ों को विश्लेषण के लिए संरक्षित किया गया। वंदे भारत में स्लीपर कोच 16 कोच, 11 थर्ड एसी कोच, 4 सेकेंड एसी कोच और 1 प्रथम श्रेणी एसी कोच शामिल है। जिसमें थर्ड एसी में 67 बर्थ, सेकेंड एसी में 48 बर्थ और प्रथम श्रेणी एसी कोच 44 बर्थ की मौजूद है। कोटा भारतीय रेल में वन्दे भारत स्लीपर रैक का पहला हाई स्पीड ट्रायल रन करने वाला मंडल बना है। इस वन्दे भारत स्लीपर रैक का ट्रायल पूरे जनवरी माह तक आरडीएसओ टीम के द्वारा किया जाएगा। यह ट्रायल आरडीएसओ के संयुक्त निर्देशक (परीक्षण) जनयु जिनेश के निर्देशन में किया गया है। जिसमे कोटा मंडल के यातायात निरीक्षक अरविन्द पाठक और लोको निरिक्षक आर एन मीना ने आरडीएसओ लखनऊ टीम के साथ को-आर्डिनेट किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *