4 डिग्री पहुंचा सीहोर का न्यूनतम तापमान:कड़ाके की ठंड का दौर जारी; फसलों के लिए कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

सीहोर जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण जिले में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। 2 दिन के अंतराल के बाद आज फिर सीहोर में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी लगभग 50 मीटर दर्ज की गई है। बदलते मौसम को लेकर कृषि विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। जानकारी के अनुसार, सीहोर जिले में उत्तर दिशा से आ रही हवाओं के कारण लगातार शीतलहर का दौर चल रहा है। आज सुबह से ही जिला घने कोहरे की गिरफ्त में रहा, जिसके कारण विजिबिलिटी भी काफी घट गई। शीतलहर के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही भी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की डेंसिटी धीरे-धीरे बढ़ रही है। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है। कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी मौसम में परिवर्तन होने के कारण रबी मौसम की प्रमुख फसलें गेहं और चना फसल में रोग और कीट के प्रकोप की पूरी संभावना बनी हुई है। कृषि विकास विभाग का मैदानी अमला खेतों का भ्रमण कर फसलों में आने वाली समस्याओं से रुबरू कराते हुए किसानों को उनके बेहतर उपायों से अवगत करा रहा है। कृषि विभाग ने इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *