टीकमगढ़ में सड़क सुरक्षा सप्ताह की हुई शुरुआत:केंद्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को पुलिस विभाग की ओर से यातायात सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गई। पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह 8 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बाइक जागरूकता रैली को रवाना किया। केंद्रीय मंत्री बोले: सड़क दुर्घटनाएं बीमारियों से ज्यादा घातक एसपी मनोहर मंडलोई ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत यातायात जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि देश में बीमारियों से ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है। पुलिस विभाग की ओर से साल भर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वयं और दूसरों की जान की परवाह करते हुए यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाना चाहिए। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रभात गश्त शुरू एसपी मनोहर मंडलोई ने कहा कि सुबह से कोचिंग सेंटर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं वाहन लेकर जाते हैं। बच्चों की सुरक्षा और निगरानी के लिए प्रभात गश्त की शुरुआत की गई है। जिले भर के पुलिस अधिकारियों को सुबह से साइकिल चलाकर कोचिंग सेंटरों के आसपास निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर कलेक्टर अवधेश शर्मा ने कहा कि सुरक्षित तरीके से वाहन चलाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें यातायात नियमों का पालन करके अपने जीवन और दूसरों के जीवन को सुरक्षित रखना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस विभाग की ओर से यातायात जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, कलेक्टर अवधेश शर्मा और एसपी मनोहर मंडलोई ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। इनकी रही उपस्थिति एएसपी सीताराम ससत्या, एसडीओपी राहुल कटरे, दिलीप पांडे, एसडीएम संजय दुबे, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, यातायात प्रभारी कैलाश पटेल, सूबेदार उत्तम सिंह, रवि करण त्रिपाठी, सुरेश दौंदेरिया सहित कई पुलिस अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *