मनेंद्रगढ़| केल्हारी तहसील क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत देते हुए 73 प्रकरणों में 6 लाख 61 हजार की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की गई है। इन स्वीकृतियों में मकान क्षति के 61 प्रकरण शामिल हैं, जिनमें कच्चे, पक्के और सीमेंट के मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचने पर 2 लाख 44 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं सर्पदंश, गाज गिरने और तूफानी परिस्थितियों में गाय, बैल, भैंस, भैंसा, बछड़ा, बकरा-बकरी जैसे पशुओं की मृत्यु से प्रभावित 12 प्रकरणों में 4 लाख 17 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। यह आर्थिक सहायता प्राकृतिक आपदा से प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण सहयोग साबित होगी और उनके जीवन को फिर से पटरी पर लाने में मदद करेगी।


