भास्कर न्यूज | अंबिकापुर सरगुजा औषधि विक्रेता संघ का निर्वाचन 9 नवंबर को अग्रसेन भवन में हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक देवव्रत गौतम, अजय अग्रवाल और मुख्य चुनाव अधिकारी रमाशंकर कुशवाहा, राजेश अग्रवाल व नंदकिशोर राजवाड़े के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया हुई। निर्वाचन के बाद नए पदाधिकारियों की घोषणा की, जिसमें अमित अग्रवाल अध्यक्ष, अजय पाठक सचिव और प्रकाश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष चुने गए। नई कार्यकारिणी में विधि व विशेष सलाहकार राधेश्याम अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुदामा बंसल और शैलेन्द्र गुप्ता को शामिल किया गया है। संरक्षक मंडल में रविंद्र प्रताप सिंह टुटेजा, सुभाष गोयल, विजय अग्रवाल, संजीव गोयल और नवीन गोयल को स्थान मिला है। उपाध्यक्ष पद पर राजेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, संतोष सिंह, सुमित अग्रवाल, सचिन केड़िया, नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा और प्रवीण कुमार गुप्ता नियुक्त किए गए हैं। संगठन सचिव, सह-सचिव, पीआरओ और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर मनोनयन किया गया है। नई कार्यकारिणी की पहली कार्यकारिणी बैठक 8 दिसंबर को होटल हाइड एंड सीक में हुई। बैठक में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर प्रमाणपत्र दिए गए। इसके साथ ही केमिस्ट कल्याण कोष के गठन पर चर्चा कर सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक में किराना और जनरल स्टोर्स में अवैध दवा बिक्री पर रोक लगाने की रणनीति बनाई गई। वहीं अनुज्ञप्ति धारकों को दवा आपूर्ति बंद करवाने औषधि विभाग से कड़ी कार्रवाई की मांग पर जोर दिया गया। इस दौरान पूर्व कार्यकारिणी की ओर से आय-व्यय का ब्यौरा पेशकर समीक्षा की गई।


