डिलीवरी के बाद महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

थाना टिब्बा क्षेत्र की शंकर कॉलोनी में डिलीवरी के तुरंत बाद एक महिला की मौत हो गई। मृतका के पति अमरजीत कुमार ने आरोप लगाया कि पत्नी रंजना को पास के एक क्लीनिक में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर ने लापरवाही बरती गई। अमरजीत के अनुसार, डॉक्टर ने रंजना को रात भर क्लीनिक में रखा और अगले दिन 21,000 रुपए लेकर डिस्चार्ज कर दिया। लेकिन घर पहुंचते ही रंजना की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। अमरजीत की शिकायत पर टिब्बा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राजिंदर सिंह ने बताया कि मामला संवेदनशील है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोप झेल रहे डॉक्टर ने भी मरीज और उसके परिवार के खिलाफ झूठे आरोप लगाने की शिकायत दर्ज करवाई है, जिसे भी जांच में शामिल किया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार का कहना है कि अमरजीत एक फैक्ट्री में सिलाई का काम करते हैं और उनका बेटा भी बीमार रहता है। ऐसे में पत्नी की अचानक मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर आगे कार्रवाई तय करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *