महासमुंद| नगर के गुरू घासीदास बस स्टैंड से सब्जी मार्केट जाने वाले रास्ते में नाली कचरा से पट चुका है। पॉलीथिन समेत अन्य कचरों के ढेर नाली में होने और इसके सफाई नहीं होने के कारण नाली से बदबू निकल रही है। इससे आने जाने वाले लोग परेशान है। सफाई कर्मी नियमित नालियों की सफाई नहीं करते है। इससे बस स्टैंड में यात्री प्रतीक्षालय में इंतजार करने वाले लोग परेशान है।


