जमीन विवाद में दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला, टेम्पो में भी तोड़फोड़

ब्यावर| रामगढ़ निवासी दो सगे भाइयों पर आपसी जमीन विवाद के चलते कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब 40 वर्षीय सुरेश काठात और 53 वर्षीय आदम काठात (पुत्र करीमा काठात) खेत में दिनभर काम करने के बाद अलग-अलग टेम्पो से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि हमलावर पहले से ही रास्ते में घात लगाए खड़े थे। जैसे ही दोनों टेम्पो से वहां पहुंचे, हमलावर शैतान, राजू, रमेश, रफीक, असलम और लीला ने लकड़ी व धारदार हथियारों से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों टेम्पो में भी तोड़फोड़ की। घटना के दौरान दोनों भाइयों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घायलों को अमृतकौर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *