थाना बस्ती बावा खेल ने लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर 5.5 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन कुमार ग्रेवाल पुत्र बलवंत राम निवासी बद्री कॉलोनी के तौर पर हुई है। एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह मंगलवार रात गश्त कर रहे थे कि इसी दौरान लेदर कांप्लेक्स रोड पर संदिग्धावस्था में खड़े युवक से पूछताछ करनी चाही तो पुलिस को देखकर वह पीछे की तरफ भाग गया। ऐसे में पीछा करते हुए उसे काबू कर लिया गया। वहीं, तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5.5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। वहीं, जब आरोपी की पहचान पूछी गई तो उसने अपनी पहचान पवन कुमार के तौर पर बताई।


