चौकी में पूर्ण तन्मयता के साथ मां का गुणगान किया

भास्कर न्यूज | लुधियाना जगराओं पुल स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में मंगलवार को साप्ताहिक मां की चौकी श्रद्धा, उल्लास और भव्यता का अनूठा संगम बनी। मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में मां के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। समारोह का शुभारंभ प्रमोद गर्ग और अम्बुजेश शर्मा ने मां भगवती की ज्योति प्रज्वलित कर किया। इसके बाद वातावरण को भक्तिमय वंदना गुप्ता, सन्ना मित्तल और अनिल गुप्ता ने किया। पाठ के दौरान उपस्थित संगत ने पूर्ण तन्मयता के साथ मां का गुणगान किया। संकीर्तन के दौरान मां कालका रथ सेवा सोसायटी के मुख्य सेवादार गुरप्रीत सिंह ने भजनों की ऐसी अमृतवर्षा की कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। मंदिर ट्रस्ट के वीरेंद्र मित्तल ने कहा कि भौतिक सुख क्षणिक हैं। जबकि मां की कृपा और भक्ति से प्राप्त आनंद ही शाश्वत और वास्तविक है। इस भव्य आयोजन में ट्रस्ट के अश्विनी जैन, बलबीर गुप्ता, अशोक द्विवेदी, कुंवर रंजन, हरीश गुप्ता, भुपिंद्र रोकी, अविनाश सिक्का और सुरिंदर भक्त मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *