लुधियाना| दरेसी मैदान स्थित सिद्धपीठ संकट मोचन श्री बालाजी हनुमान मंदिर का परिसर में मंगलवार को भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित साप्ताहिक संकीर्तन में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का शुभारंभ कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के समक्ष मंगल ज्योति प्रज्वलित कर हुआ। कीर्तन में आरआर सखी मंडल के भजन गायक रोजी शर्मा और रिशु मित्तल के भजनों से पूरा माहौल राममय हो गया। समारोह में श्री रामलीला कमेटी के कमल बस्सी, दिनेश मरवाहा, संदीप मरवाहा, लक्ष्मीनाथ गुप्ता और सुनील सैनी ने विशेष रूप से हाजिरी लगवाई। मंदिर के सेवादार दिलीप राजपुरोहित और संदीप कालिया की टीम ने व्यवस्था संभालने में योगदान दिया। समारोह का समापन भव्य आरती और प्रभु के अटूट लंगर के साथ हुआ।


