टेंडर लेकर नहीं किया काम, दो फर्म ब्लैक लिस्टेड, एफडी होगी राजसात

भास्कर न्यूज | रायगढ़ निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय शहर में चल रहे विकास निर्माण कार्यों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही इंजीनियर्स, ठेकेदार की बैठक लेकर समीक्षा की जा रही जा रही है। इसी क्रम में टेंडर लेकर काम नहीं करने पर बुधवार को वेस्ट मैनेजमेंट का काम कर रहे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया गया है। ठेकेदारों की ओर से जमा किए गए एफडीआई को राजसात करने के निर्देश दिए गए हैं। सीजी वेस्टेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर के पास प्लास्टिक वेस्ट थ्रेडर यूनिट, हाइड्रोलिक वेल्डिंग यूनिट, ट्रामेल यूनिट, इंसीनरेशन यूनिट सामग्री प्रदाय व स्थापित करने का काम लिया गया था, जिसकी लागत 1 करोड़ 69 लाख रुपए से ज्यादा थी। बार-बार नोटिस के बाद भी फर्म की ओर से वेस्ट मैनेजमेंट की सामग्रियों की सप्लाई नहीं की गई और न ही यूनिट स्थापित किया गया। इसी तरह बालाजी कंस्ट्रक्शन ने कृष्णा वाटिका में 50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण का काम लिया। टेंडर के बाद निगम प्रशासन ने ठेकेदार को अनुबंध कर काम शुरू करने कहा। ठेकेदार की ओर से काम नहीं शुरू कराया गया। इस पर सीजी वेस्टेज प्राइवेट लिमिटेड रायपुर और बालाजी कंस्ट्रक्शन रायगढ़ के एफडीआर को राजसात करते हुए ए साल के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *