कुसमी| जिले में धान खरीदी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाए रखने प्रशासन सतत निगरानी कर रहा है। इसी कड़ी में झारखंड से कुसमी की ओर अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे धान पर कार्रवाई कर कोरंधा बैरियर में जब्त किया। जांच के दौरान तहसीलदार रॉकी एक्का और संयुक्त टीम ने पिकअप वाहन में लोड 55 बोरी धान के संबंध में संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर धान व वाहन दोनों को जब्त कर थाना कोरंधा के सुपुर्द किया है।


