बेहोश मिले युवक की अस्पताल में मौत, मारपीट की है आशंका

चास मु. पुलिस ने बुधवार को कुम्हरी गांव में एक अर्द्ध बेहोशी में लगभग 27 वर्षीय मनीष कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का रहने बताया जा रहा है। पुलिस उसके पास से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचित किया है। परिजन बोकारो के लिए रवाना हो चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का फुसरो निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच लड़की वालों ने युवती का विवाह चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ही चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र पहुंचा था। बुधवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर चास मु. थाना पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी शाम करीब चार बजे मौत हो गई। पुलिस मौत के कारणों के बारे में कुछ नहीं कह पा रही है। सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा। इधर, क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा जोरों पर है। युवक के साथ मारपीट और किसी प्रकार की अनहोनी की चर्चा हो रही है। आश्चर्यजनक बात यह है कि मंगलवार रात को अगर युवक के साथ मारपीट की घटना हुई, तो मात्र 3 किमी की दूरी पर स्थित थाना को इसकी भनक कैसे नहीं लगी। रात भर युवक सड़क के किनारे पड़ा रहा और सुबह पुलिस उसे अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चास मु. थाना प्रभारी ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस कुम्हरी गांव पहुंची, जहां से युवक को बेहोशी की अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया था। फिलहाल शिकायत नहीं मिली है, पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *