परेशानी कम करने की कोशिशें नाकाफी…:इंडिगो की उड़ानें अभी भी अनियमित, किराया भी सामान्य से ढाई गुणा ज्यादा, ट्रेनें भी फुल

महंगा किराया और रोज फ्लाइटें रद्द किए जाने व लेट होने से यात्रियों का भरोसा टूट रहा
इंडिगो एयरलाइंस भले ही यह दावा कर रही हो कि एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य है, लेकिन यात्रियों की परेशानी फिलहाल खत्म होती नहीं दिख रही। अनिश्चित उड़ानों, अचानक बढ़े किरायों और लगातार हो रहे फ्लाइट कैंसिलेशन ने रांची एयरपोर्ट को यात्रियों के लिए सबसे कठिन सफरगाह बना दिया है। पिछले कई दिनों से उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा हुआ है और किरायों में उछाल ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। डीजीसीए द्वारा दूरी आधारित किराया कैपिंग लागू किए जाने के बाद 8 दिसंबर से किरायों में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई, मगर राहत अभी भी अधूरी है। क्योंकि मौजूदा किराया सामान्य दर से ढाई गुना तक अधिक बना हुआ है। 5 से 7 दिसंबर के बीच दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरू का किराया 25,000 से 47,000 रुपए तक पहुंच गया, जो यात्रियों के लिए किसी झटके से कम नहीं थे। इधर, रोजाना तीन से चार उड़ानों का रद्द होना और इंडिगो के विमान- 6E5071/2294, 6E186/191 और 6E5339/6031 का लगातार प्रभावित रहना, भरोसे को और भी कमजोर कर रहा है। रिफंड के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। इस कारण बड़ी संख्या में लोगों ने ट्रेन का विकल्प चुना है, पर रेल यात्रा भी राहत नहीं दे रही है। अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग 100 से अधिक हो गई है। कुल मिलाकर, रांची में हवाई सफर में हर तरफ अव्यवस्था हावी है और यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। कैसे विमान किरायों में आया उछाल (किराया रुपए में) सामान्य दिनों में औसत किराया यात्री बोले… विमान किराया अब भी बहुत ​अधिक
रिफंड लेने आए यात्री आशीष कुमार ने बताया कि स्थिति भले ही नियंत्रण में कही जा रही हो, लेकिन किराया अब भी बहुत अधिक है। इसी कारण मैंने दिल्ली जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस में टिकट बुक करवा लिया। इंडिगो की उड़ानों पर भरोसा करना मुश्किल हो गया है। संजय अखौरी ने कहा, यात्रियों का इंडिगो पर भरोसा अब उठ चुका है। ऐसे हालात में एयरलाइंस का विकल्प होना बेहद जरूरी है। आवागमन अभी भी ठप जैसा है और किराए पर कोई नियंत्रण दिखाई नहीं देता। सरकार को किराया किलोमीटर के हिसाब से तय करना चाहिए। सभी का रिफंड पूरा कर दिया : एयरपोर्ट डायरेक्टर
एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद कुमार ने कहा कि अब स्थिति सामान्य हो रही है। यात्रियों की सहायता के लिए एआईआई, इंडिगो और सीआईएसएफ के अधिकारियों की टीम एयरपोर्ट पर तैनात है। इंडिगो का 8-9 दिसंबर को ऑन टाइम परफॉर्मेंस 66.7 प्रतिशत रहा। इंडिगो ने 9 दिसंबर तक सभी प्रभावित उड़ानों का रिफंड पूरा कर दिया। सहायता के लिए यात्री हेल्पलाइन नंबर 0651-2250282 पर संपर्क कर सकते हैं। इधर, ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग
​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *