भास्कर न्यूज |गिरिडीह सदर प्रखंड के बजटो पंचायत में बुधवार को कृषि विभाग की पहल पर 200 किसानों के बीच 100 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं का बीज वितरण किया गया। कार्यक्रम में एटीएम अनिकेत कुमार,मुखिया अनिता वर्मा, उपमुखिया गणेश वर्मा, किसान मित्र सीताराम साव, बसंत वर्मा, वार्ड सदस्य हरिहर साव, पंचायत समिति सदस्य आरती देवी और पंकज वर्मा उपस्थित थे। एटीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि सभी किसानों को 100 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिलने से किसानों को गेहूँ की खेती में लाभ मिलेगा। बीज प्राप्त करने वाले किसान तिलक महतो, नंदलाल सिंह, मालती देवी, बद्री महतो, बासुदेव मंडल, बिरेंद्र पांडेय, अवध किशोर यादव, थाम्भी साव, मुंशी वर्मा, गीता देवी, शमसुद्दीन अंसारी सहित सभी 200 किसानों ने कृषि विभाग की इस पहल की सराहना की। किसानों ने कहा कि अनुदान पर उपलब्ध कराए गए बीज से लागत में कमी आएगी और उत्पादन बढ़ेगा। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने पंचायत की मुखिया अनिता वर्मा, पंचायत समिति सदस्य आरती देवी तथा कृषि विभाग को इस सराहनीय कदम के लिए धन्यवाद दिया।


