गिरिडीह| ओम वैष्णवी नर्सिंग होम में बुधवार को मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में हड्डी व नस रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रवण कुमार और जनरल फिजिशियन डॉ. एस कुमार उपस्थित रहे। एक्स-रे और प्लास्टर पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी गई। उन्होंने बताया कि नर्सिंग होम हर एक से दो महीने में ऐसे शिविरों का आयोजन करता है। डॉ. श्रवण लगभग ढाई सौ मरीजों की जांच की गई ।


