गिरिडीह | लेदा ग्राम में अखंड ज्योति प्राकट्य शताब्दी वर्ष तथा युगपुरुष,वेदमूर्ति,त पोनिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं उनकी जीवनसंगिनी भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष पर बुधवार को सामूहिक गायत्री साधना व यज्ञ का आयोजन किया। गायत्री परिवार सदस्य सहदेव कुशवाहा के पैतृक आवास पर संपन्न हुआ। परिवार के सभी सदस्यों ने विश्व कल्याण, सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र व पंचतत्व मंत्रों के साथ आहूतियां प्रदान कीं। अपने जीवन में सद्विचार, सदाचार और सेवा को अपनाने का संकल्प लिया।यज्ञाहुति के पश्चात युग निर्माण सत्-संकल्प पाठ किया गया तथा जन्मशताब्दी पर्व से जुड़े कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।


