खड़गपुर | जंगली सुअर को पकड़ने और मारने के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले पटाखे खेत में अचानक फटा। जिसकी चपेट में आने से एक मवेशी बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसके जबड़े का आधा हिस्सा जख्मी हो गया। घटना के बाद से इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना झाड़ग्राम जिले के सांपधरा ग्राम पंचायत के बड़ पीपड़ी गांव की है। जानकारी हो कि इलाके की निवासी रोजाबाला महतो अपनी बहू के साथ जंगल से सटे खेत में मवेशियों को लेकर गयी थी। कुछ देर बाद ही खेत में जोरदार तेज आवाज गूंजने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण खेत की ओर दौड़े। रोजबाला का मवेशी धमाके के चपेट में आ गया। जिससे मवेशी के जबड़े का आधा हिस्सा उड़ गया।


